आशा की किरण

आशा की किरण


जब रास्ते खो जाएं, मंजिल हो धुंधली,

मन के भीतर गूंजती हो एक सन्नाटी खामोशी।

तब अंधकार में जो एक किरण उभरती है-

वह है उम्मीद, जो दिल में आशा भरती है।।


जब हार की गूँज से थरथराए हृदय,

निराशा के बादल छा जाएं चारों ओर से।

तब जो मन को सहारा देकर उठाती है-

वह है हिम्मत, जो नए सपने दिखाती है।।


जीवन की राह में जब ठोकरें मिलें,

संघर्ष की आंधी में जब हौसले हिलें।

तब जो भीतर से शक्ति का संचार करती है-

वह है आत्मविश्वास, जो नए रास्ते खोलती है।।


अंधेरों से जब डरने लगे मन,

दूर दिखाई दे न कोई समाधान।

तब जो दिल में रौशनी बनकर चमकती है-

वह है विश्वास, जो जीवन को संबल देती है।।


Leave a Comment